फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में दीप्ती और शशांक अव्वल 

Fri, 17 Feb 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान मार्च पास्ट की सलामी लेते आईजी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (एमएमएमयूटी) के दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के पहले दिन दीप्ती सिंह और शशांक कुशवाहा ने उम्दा प्रदर्शन किया। दोनों धावकों ने दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आयोजित 200 मीटर रेस बालक वर्ग के विजेता शशांक कुशवाहा बने। मोहम्मद सुहैल को दूसरा और आशीष को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा बालिका वर्ग में दीप्ति सिंह सर्वश्रेष्ठ रहीं। पूजा सिंह व उन्नति मिश्रा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में भी शशांक कुशवाहा सर्वश्रेष्ठ धावक बने। उन्होंने गौरव राज को दूसरे और शिवम राज को तीसरे स्थान पर पछाड़ा। बालिका वर्ग में दीप्ति सिंह ने सबसे तेज दौड़ लगाकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस स्पर्धा में दीप्ति उपाध्याय को दूसरा और उन्नति मिश्रा को तीसरा पुरस्कार मिला। बालक वर्ग की चक्का फेंक स्पर्धा में मोहम्मद सुहैल ने बाजी मारी।

शिवम कुमार को रजत और अखिलेश को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 50 मीटर रेस में रजत को स्वर्ण पदक मिला। प्रकाश गौतम दूसरे और तेज यादव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में पूजा सिंह ने सुनाभ मिश्रा को दूसरे और उन्नति मिश्रा को तीसरे स्थान पर पछाड़ा। इसके अलावा महिला शिक्षकों के बीच हुई वॉलीबॉल थ्रो प्रतियोगिता की विजेता डॉ. स्वाति गंगवार बनीं। श्वेता यादव को दूसरा पुरस्कार मिला। जॉयस येओवार्ड को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। पुरुष शिक्षकों की 100 मीटर रेस के विजेता विकास कुमार बने, उन्होंनेे राकेश कुमार व किशन भूषण को हराया। इसके पूर्व पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने ध्वजारोहण और मार्च पास्ट की सलामी लेकर दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें