फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या पिता ने मासूम को सुला दिया मौत की नींद ?

Thu, 10 Oct 2019 09:54 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा गांव के चौरी गांव के नहर में मासूम की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। गुरुवार की शाम को लोगों ने शव को देखा को पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल कर रही है। चर्चा है कि मासूम के पिता ने ही उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद से मासूम की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुलिस को मिले तहरीर के मुतबिक बड़हरा निवासी गब्बू चौधरी की बेटी ममता बुधवार को अपने पति संतोष के साथ अपने मायका चौरी गांव में आईं थी। सभी लोग एक साथ भोजन कर रात में सोने चले गए। बुधवार की देर रात में उसका पति संतोष अपने मासूम बच्चे कृत्य (8 माह) को गोद में लेकर भागने लगा। इस दौरान परिवार के लोगों ने पीछा भी किया। 

गांव के अन्य लोगों ने भी उसे दौड़ाया लेकिन वह सभी लोगों को चकमा देते हुए फरार हो गया। गुरुवार को पूरा दिन बच्चे की तलाश की जा रही थी। परिजनों ने अपने रिस्तेदार एवं अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। सभी स्थानों पर तलाशी के बाद परिजन मायूस हो गए। इस बीच गांव के लोगों ने गुरुवार शाम गांव के पास सूखी नहर में बच्चे का शव मिलने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त हुई। घर वालों ने का कहना है कि संतोष का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह हमेशा अपनी पत्नी से झगड़ता रहता है। छोटी सी बात पर नाराज होकर उसे मारता पीटता रहता है। यहीं नहीं गांव में लोगों से भी झगड़ा करता है।

थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि गुरुवार को संतोष को मुजुरी पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों से झगड़ा किया था और उसको थाने पर बैठाया गया है। शाम छह बजे उसके बच्चे की शव मिला है। परिवार की तरफ से मिले तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें