फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल के लिए घर से निकले युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश, सुसाइट नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

Thu, 24 Oct 2019 08:04 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
गुरुवार को संतकबीरनगर के बेलहर क्षेत्र के लोहरौली मिश्र गांव के रहने वाले एक युवक की लाश बागीचे में सागौन के पेड़ से लटकती मिली। सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाद में सीओ और प्रभारी एसओ अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक के पास से सुसाइट नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोहरौली मिश्र गांव निवासी 25 वर्षीय लवकुश उर्फ रिंकू यादव पुत्र स्वर्गीय रामललित यादव का शव सागौन के पेड़ से लटकता मिला। सुबह गांव के कुछ बच्चे जब बकरी चराने गए तो देखकर घबरा गए और वापस आकर इसकी जानकारी लोगों को दी। सूचना के बाद मौके पर पीड़ित परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। पीड़ित परिजनों ने शव के शिनाख्त की पुष्टि की। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। 

पीड़ित मां भानमती ने बताया कि बेटे लवकुश उर्फ रिंकू की शादी चार महीने पहले हुई थी। बेटा बुधवार की शाम आठ बजे बाइक से अपनी ससुराल सहजनवा थाना क्षेत्र के लुचुई जाने के लिए घर से कह कर निकला था। बेटे ने रात में फोन करने पर बताया था कि वह ससुराल पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह बेटे की लाश गांव के पूरब सागौन के पेड़ से लटकती मिली। पीड़ित मां भानमती ने रोते हुए बताया कि बहू के मायके वाले आए थे और दो दिन पूर्व दहेज का सारा सामान और अपनी लड़की को लेकर अपने घर सहजनवां क्षेत्र के लुचुई चले गए थे। उसके बाद बेटा ससुराल के लिए घर से निकला था। इकलौते बेटे की मौत से मां सदमें में है। 

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू मिलनसार स्वभाव का था। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे। प्रभारी एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे मृतक के जेब से सुसाइट नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को ठहराया है। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

मेरी मौत का कारण पत्नी है

मृतक लवकुश उर्फ रिंकू की जेब से मिले सुसाइट नोट में लिखा है कि मेरी मौत के कारण में मेरे घर वालों का कोई दोष नहीं है। मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी पूजा यादव है। मेरा नाम रिंकू यादव और मेरी मौत कारण पूजा यादव है। रिंकू ने लिखा कि मेरी पत्नी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। यह हमेशा मुझे जान से मारने की धमकी देती है। हरदम बोलती है कि सजनवा लुचुई आ जाइएगा तो गोली मार दूंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें