फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी करने वाले नंबरों को चिह्नित कर साइबर अपराध रोकेगी पुलिस, ब्लॉक होंगे नंबर

Thu, 12 Dec 2019 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष सेल का गठन कर दिया गया है। साइबर सेल जालसाजी करने वाले नंबरों को चिह्नित कर उसे ब्लाक कराने का काम करेगी। जानकारी के मुताबिक साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ीं हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई करने के लिए थाने, जिला व जोन स्तर पर साइबर सेल की टीम गठित की गई है। बावजूद इसके साइबर अपराध कम नहीं हो रहा। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने साइबर सेफ पोर्टल की मदद से अपराधियों का मोबाइल नंबर बंद कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए पीड़ित को प्रार्थना पत्र के साथ ही जालसाज का मोबाइल नंबर बताना होगा, जिसे साइबर सेल की टीम साइबर सेफ पोर्टल के जरिए संबंधित मोबाइल नेटवर्क कंपनी को भेजकर बंद कराएगी। एडीजी रेंज जय नरायण सिंह ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज के पुलिस कप्तान को पत्र लिख इस पर तत्काल इसे लागू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें