फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद पहुंची करेंसी, शाम को निकले नोट

Thu, 08 Dec 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रकम निकासी के लिए एसबीआई मेन ब्रांच में जुटी भीड़। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
बैंक और एटीएम से नोट पाने के लिए बुधवार को भी लोगों को जूझना पड़ा। सुबह से ही एटीएम और बैंकों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। दोपहर बाद जब आरबीआई से करेंसी आई तो एटीएम में नोट डाले गए और शाम को लोगों की जरूरतें पूरी हुईं। हालांकि गिनती के एटीएम से ही दिन में नोट निकले। करेंसी आने के बाद गुरुवार को स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एसबीआई मेन ब्रांच, रेलवे कालोनी शाखा पर दोपहर तक लंबी लाइनें लगी रहीं वहीं रेलवे सीसीएम दफ्तर के सामने लगे एटीएम प्लाजा के सामने सुबह आठ बजे से ही लोग लाइन में लग गए। यहां दोपहर बाद जाकर लोगों को नोट मिल सका। लाइन में लगे गायत्रीनगर के एके पांडेय ने बताया कि मंगलवार को भी उन्होंने कोशिश की लेकिन नोट नहीं मिल सका। इसी के चलते बुधवार की सुबह ही आकर लाइन में लग गए। बेतियाहाता स्थित एचडीएफसी बैंक और दाउदपुर एटीएम पर भी लोगों ने घंटों जाया कर नोट निकाले। एसबीआई को 5, पीएनबी व बॉब को मिले 15 करोड़  बैंकों में करेंसी आने के बाद शाखाओं और एटीएम में रात तक नोट डाले गए। एसबीआई के एजीएम अमर सिंह ने बताया कि पांच करोड़ रुपये आरबीआई से मिले हैं। इन्हें सभी शाखाओें में भेज दिया गया है। गुरुवार को नोट की किल्लत नहीं रहेगी। पंजाब नेशनल बैंक के पीके गांगुली ने बताया कि 10 करोड़ रुपये बैंक को दोपहर बाद मिले। बैंक ऑफ बड़ौदा के एजीएम बृजेश सिंह के मुताबिक उनकी छह शाखाएं शहर में हैं। पांच शाखाओं में पहले से मौजूद नकदी से काम चलाया गया। एक शाखा में नोट की किल्लत थी, आरबीआई से 10 करोड़ रुपये मिले हैं। गुरुवार को बैंक की सभी शाखाओं से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें