फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: क्रिसमस की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे लोग, जगमगा रहे गिरजाघर

Mon, 23 Dec 2019 09:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
क्रिसमस के मौके पर जगमगा रहे गिरजाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस की धूम हर ओर नजर आ रही है। शहर के सभी गिरजाघर सजाए जा चुके हैं। शाम होते ही चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लग रहे हैं। त्योहार को लेकर मसीहियों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। समाज के लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन


मसीही समाज के लोगों ने घरों व गिरजाघरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया है। सेंट जॉन चर्च को रोशनी के साथ ही फूलों से भी सजाया गया है। यहां लगे फूलों के हजारों पौधे लोगों को खास आकर्षित कर रहे हैं। सेंट जोसफ महागिरजाघर सिविल लाइंस में प्रभु के जन्म को झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया है। मां मरियम के मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। सामने चरनी का निर्माण किया गया है। उसके पीछे गोशाला है जहां अपनी भेड़ों व पशुओं के साथ चरवाहे हैं। स्वर्ग दूत (एंजल) की भी तस्वीर बनाई गई है तथा उनके बीच में बालरूप में प्रभु यीशु की झांकी एक टोकरी में रखी गई है।

शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च भी रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। लोग इस गिरजाघर की खूबसूरती देखने पहुंच रहे हैं। घरों में क्रिसमस पर बनने वाले पकवानों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। महिलाएं केक से लेकर लजीज व्यंजनों को बनाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें