फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘झारखंड’ में जीत पर गोरखपुर में कांग्रेसियों ने छोड़े पटाखे, बोले-अगला नंबर उत्तरप्रदेश का

Mon, 23 Dec 2019 09:21 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
झारखंड के चुनावी रुझानों पर कांग्रेस ने बांटी मिठाइयां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव में गठबंधन (कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल) की जीत का जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। पटाखे छोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं। पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की उत्तरप्रदेश ही नहीं केंद्र में सरकार बनेगी।
विज्ञापन


सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत की सूचना मिलने के साथ ही कांग्रेसी गोलघर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने इकट्ठा हुए। जीत का जश्न मनाने के बाद जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि इस जीत में आम जनता की जीत छुपी हुई है।

आह्वान किया कि सभी कांग्रेसजन हर ब्लॉक, हर गांव, हर घर में जाकर के कांग्रेस पार्टी के पूर्व में किए गए देशहित के कार्यों को गिनाएं और आगामी चुनावों में पार्टी के समर्थन में वोट की अपील करें। उन्होंने कहा कि यूपी में 2022 विधानसभा व 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी, महिला जिला अध्यक्ष सोनिया शुक्ला पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, डॉ. संजय कुमार, कुसुम पांडेय, सबीहा सब्जपोस, तौकीर आलम, निर्मला वर्मा, प्रो. राम नरेश चौधरी, प्रमोद शुक्ला, जयंत पाठक, सईद इकबाल, प्रवीण पासवान, राकेश राम त्रिपाठी, अनवर हुसैन, बादल चतुर्वेदी, उषा श्रीवास्तव, संजीव सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें