फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फंदे से लटकाई युवक की लाश

Sat, 29 Oct 2016 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पिपराइच के मुड़ियारी चौराहे पर झोपड़ी में 25 वर्षीय युवक की लाश लटकती मिली। पत्नी से युवक का विवाद था। शुक्रवार की रात मोबाइल पर उसका फोन आने के बाद ससुराल जाने के लिए निकला था। पुलिस ने युवक के दो सालों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की पुष्टि होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार मुड़ियारी बुजुर्ग गांव के रहने वाले वकील (25) की शादी इसी क्षेत्र के सिधौली निवासी रंजू से दस साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। विवाद होने के बाद रंजू तीन साल पहले मायके चली गई। कई बार पंचायत के बाद भी वह ससुराल आने को तैयार नहीं हुई। शुक्रवार की रात नौ बजे वकील के मोबाइल पर फोन आया, उस समय वह चौराहे पर रखे गए लक्ष्मी प्रतिमा के पंडाल में था। घरवालों को ससुराल से फोन आने की जानकारी देकर वह निकल गया।

शनिवार की सुबह मुंड़ियारी गांव की महिलाओं ने चौराहे पर अंडे की दुकान में फंदे से लटकता उसका शव देख सूचना घरवालों को दी। वकील का पैर झोपड़ी में रखे तख्ते से सटा था। पिता फुलेना ने बताया कि बहू संदेश भेजकर बुलवा रही थी। शुक्रवार की रात झांसे से बुलाकर इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पिपराइच पुलिस ने वकील के दो सालों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम में गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर पिपराइच सुनील राय ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें