फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मनबढ़ों ने वार्ड ब्वॉय को पीटा

Wed, 22 Mar 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मरीजों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार को मनबढ़ों ने साथियों के साथ वार्ड ब्वॉय को पीट दिया। घटना हड्डी रोग की ओपीडी कमरा नंबर 32 के सामने की है। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ित वार्ड ब्वाय त्रिलोकी प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को हड्डी रोग की ओपीडी में उनकी ड्यूटी लगी थी। डॉ. राकेश कुमार मरीजों का इलाज कर रहे थे। सुबह करीब 11:15 बजे छह लोग जबरन कमरे में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। वे अपने मरीज को पहले दिखाने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी का विरोध करते हुए उन्हें लाइन में लगने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर मनबढ़ों ने उनकी पिटाई कर दी। जब तक अस्पताल के आला अधिकारियों को सूचना मिलती, सभी फरार हो गए।

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वार्ड ब्वाय ने बताया कि मनबढ़ शास्त्री चौक की तरफ भागे हैं। पुलिस ने उनका पीछा कर रोक भी लिया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मनबढ़ों ने पुलिस को धमकी देनी शुरू कर दी। इसी बीच उनके समर्थन में कई अधिवक्ता भी पहुंच गए। मामला बिगड़ता देख सिपाही लौट आए। वार्ड ब्वाय की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
मारपीट की घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने एसआईसी से सीसीटीवी फुटेज खंगालने को कहा है। पुलिस का मानना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें