फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ा 

Mon, 14 Mar 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ठग को गांव वालों ने पकड़ा
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया भेजने के नाम ठगी करने वाले युवक को रविवार को ग्रामीणों ने पकड़कर बांसगांव पुलिस के हवाले कर दिया। विदेश भेजने का झांसा देकर दो लोगों से उसने डेढ़ लाख रुपये लिए थे। पकड़ा गया आरोपी देवरिया जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार देवरिया, रुद्रपुर के  मांझा निवासी बबलू उर्फ विनय की क्षेत्र के बघराई गांव में ससुराल है। उसने बघराई गांव के गनेश वर्मा एवं चंद्रपाल गौड़ से सात महीने पहले आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर  डेढ़ लाख रुपये लिए थे। इसके अलावा मेडिकल कराने के नाम पर भी दोनों से 35-35 सौ रुपये लिए थे।

आरोप है कि बबलू ने इनका न तो मेडिकल कराया न ही वीजा दिया। रविवार को बबलू ससुराल आया था। जानकारी होने पर गनेश और चंद्रपाल के घरवालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ उन्होंने तहरीर दी है। एसओ बांसगांव श्यामलाल यादव ने बताया कि बबलू से पूछताछ की जा रही है। रुपये न लौटाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजेंगे।
विज्ञापन


विदेश भेजने का झांसा देकर हड़पे रुपये
पिपराइच के बनचरा गांव निवासी जितेंद्र को विदेश भेजने का  झांसा देकर जालसाज ने 60 हजार रुपये हड़प लिए। वीजा न मिलने पर उसने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। रविवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी। जितेंद्र का आरोप है कि उसने रुपये गुलरिहा के भैरवा निवासी जयप्रकाश ने लिए थे। मेडिकल कराने के लिए तीन दिन पहले लखनऊ बुलाया लेकिन मोबाइल बंद कर लिया। गुलरिहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें