फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी का झांसा देकर ट्रक चालकों को लूटने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
सहजनवां इलाके में टोल प्लाजा के पास ट्रक चालकों को लॉटरी का झांसा देकर लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनसे पूछताछ कर पुलिस उनके अन्य साथियों की धरपकड़ में जुटी है। उसे उम्मीद है कि इनके पीछे एक बड़ा गिरोह है।
विज्ञापन


सहजनवां इलाके में जीरो प्वाइंट टोल प्लाजा के पास तीन-चार युवक रोजाना ट्रक वालों को लॉटरी का झांसा देकर रुपये छीन लेते थे। वह इनाम निकालने का झांसा देकर लोगों से कार्ड स्क्रैच करवाते थे। इनाम छोटे ही निकलते थे और फिर मौका देखकर वह मारपीट करने लगते और ट्रक चालकों की रकम लूट लेते थे। इन बदमाशों को पुलिस लंबे समय तलाश रही थी।
रविवार सुबह फिर दो युवकों ने कुछ ट्रक वालों को कूपन दिखाकर लॉटरी का झांसा दिया। 30 रुपए के कूपन के बदले टीवी, साइकिल सहित कई बड़े इनाम निकलने का लालच दिया।
विज्ञापन


बिहार से माल पहुंचाकर लौट रहे ट्रक वालों ने युवकों की नीयत भांप ली और टिकट के बहाने ठगी का आरोप लगाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलने पर डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास लॉटरी के टिकट भी बरामद हुए। ट्रक वालों से बातचीत में सामने आया कि लॉटरी के बहाने युवक लूट की वारदात अंजाम देते थे। युवकों के लूटपाट में शामिल होने के शक में पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले आई। करीब एक साल से सक्रिय युवक अब तक कई ट्रक चालकों को निशाना बना चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें