फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी के सेशन हवालात से दो बंदी फरार

Tue, 24 Nov 2015 09:06 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय कारागार से मंगलवार की शाम दो बंदी कचहरी के सेशन हवालात से फरार हो गए। दोनों बंदी हवालात में बने शौचालय की दीवार तोड़कर भागे। देर रात तक बंदियों का मिलान करने के बाद पुलिस ने दो बंदियों के फरार होने की पुष्टि की। रात में जेल में बंदियों को ले जाकर भी गिनती की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलीय कारागार से 143 बंदी पेशी पर आए थे, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। तीन बंदियों को कोर्ट से जेल भेजने का आदेश हुआ था। मंडलीय कारागार जाने वाले बंदियों की संख्या146 हो गई थी। 41 बंदियों को गाड़ी लेकर जेल पहुंचा चुकी थी। इसके बाद बंदियों की गिनती शुरू होने पर चार बंदियों की संख्या कम मिली। इसकी जानकारी होते ही खलबली मच गई।
सूचना पर एसपी सिटी हेमंत कुटियाल पुलिस फोर्स के साथ कचहरी पहुंच गए। बंदियों के वारंट से उनका मिलान होने लगा। जांच में पता चला कि कचहरी के सेशन हवालात में बने शौचालय की दीवार टूटी हुई है। इसमें से दो बंदी फरार हुए हैं। कागजात की जांच में बेलघाट क्षेत्र के सूरज पांडेय और योगेश मिश्र उर्फ लड्डू के भागने की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की।
विज्ञापन

इसी बीच एसएसपी लव कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। भागने वाले बंदियों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी बंदियों को जेल में ले जाकर दूसरी बार गिनती की। उधर, दूसरी तरफ एसएसपी लव कुमार ने फरार बंदियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया है।
एसएसपी लव कुमार ने कहा कि शौचालय की दीवार तोड़कर दो बंदी फरार हुए हैं। मामले की जांच करवाई जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें