फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर निर्माण को लेकर मारपीट, एक घायल

Fri, 07 Apr 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
गगहा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में सार्वजनिक मार्ग पर दीवार बनाने को लेकर गुरुवार को बवाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं पुलिस के जाते ही मनबढ़ों ने अवैध निर्माण की सूचना देने वाले के बेटे को पीटकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित पक्ष ने एसडीएम बांसगांव को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


राजपुर गांव के पुरूशौली टोले में सीसी रोड बना हुआ है। रोड पर ही एक शख्स अपने मकान को आगे बढ़ाकर निर्माण कराने लगा। गुरुवार को जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ, पड़ोस के सीताराम की पत्नी रीता देवी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही सभी फरार हो गए, लेकिन एक युवक दीप नारायण पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं सीताराम पक्ष से भी एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के जाते ही निर्माण कराने वाले पक्ष के लोगों ने सीताराम के बेटे धनंजय पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट कर मनबढ़ों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया।

10 दिन पहले भी इसी निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। तब दीवार खड़ी भी कर दी गई थी, लेकिन सीताराम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे ढहा दिया था। गुुरुवार को फिर निर्माण की कोशिश की गई। ऐसे में गांव में चर्चा है कि किसी भी दिन इस जमीन को लेकर कोई बड़ा विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें