फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील गाना बजाने पर मारपीट, दो घायल

Wed, 17 Feb 2016 07:57 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में नाबालिग सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चौरी चौरा क्षेत्र के ग्राम सभा चौरा के निवासी स्वतंत्र संग्राम सेनानी के परिजन मैनुद्दीन ने गांव के इस्माइल को मोबाइल पर अश्लील गाना बजाने से रोका तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गांव वालों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इस्माइल ने अपने साथियों के साथ मिलकर मैनुद्दीन और उनके 15 वर्षीय बेटे मो. सरफराज और मो. अफजल की पिटाई कर दी। मारपीट में मो. सरफराज का हाथ टूट गया और अफजल भी घायल हो गया। मैनुद्दीन के तहरीर पर पुलिस ने इस्माइल, नियामत, मुन्ना, रामजनत और विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें