फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग के विवाद में मारपीट, सात घायल

Tue, 08 Mar 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोतवाली थाने में बैठे मारपीट में घायल लोग। - फोटो : rajesh kumar
विज्ञापन
कोतवाली के मियां बाजार में रविवार को पतंग लूटने के विवाद में बच्चों के बीच हुई मारपीट के एक दिन बाद उनके घरवाले भी एक-दूसरे से भिड़ गए। दो पक्षों में हुई इस मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मियां बाजार  के रहने वाले खुर्शीद कोतवाली थाने के सामने गली में चाय की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम पांच बजे उनका छोटा बेटा ओवैश कटी पतंग को लूटने के दौरान मोहल्ले के ही फिरोज से भिड़ गया। कहासुनी के बाद फिरोज ने साथियों के साथ ओवैश की पिटाई कर दी। खुर्शीद ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसी मामले को लेकर सोमवार दोपहर दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के खुर्शीद, पत्नी खुर्शीद, उनके बेटे नुरैन और ओवैश घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के फिरोज, सरवर और नजस्सुम भी घायल हुए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई, जहां एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें