फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ पर हमले में दो भाई गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2016 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
शेखपुर में रविवार की रात सर्राफ पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने उनके दो भाइयों और बदमाश सुधीर सिंह समेत चार पर केस दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती सर्राफ अरुण बरनवाल की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


अरुण बर्नवाल की पत्नी अनामिका ने रविवार की देर रात राजघाट पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने पति के भाई आशीष और अमित पर संपत्ति के विवाद में हमला कराने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर को उन्होंने बताया कि बदमाश सुधीर सिंह और गया साहनी एक सप्ताह से फोन कर जमीन छोड़ने की धमकी देे रहे थे। बात न मानने पर उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

सुधीर सिंह समेत सभी आरोपियों पर हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस ने देर रात आशीष और अमित को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। उधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती अरुण का रविवार को आपरेशन कर डॉक्टर ने गर्दन में फंसी गोली निकाल दी। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। एसओ राजघाट गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित का बयान लेने के बाद अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

  सुधीर की गिरफ्तारी से कतरा रही पुलिस सर्राफ पर जानलेवा हमले के पीछे पादरी बाजार की 10 एकड़ जमीन का विवाद है। पता चला है कि बदमाश सुधीर सिंह इस जमीन पर अरुण के भाइयों की मदद से काबिज होना चाहता है, लेकिन उसके प्रभाव के कारण पुलिस उसके नाम पर चुप्पी साधे हुए है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें