फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 02 Mar 2016 01:26 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ, विकास नगर में 17 फरवरी को झुलसे हाल में अचेत मिले युवक को जिंदा जलाने का प्रयास हुआ था। मोहल्ले के दो युवकों ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को होश में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर एसओ ने देर शाम दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विकासनगर का रहने वाला सूरज शर्मा मोहल्ले के ही अनिल यादव के साथ मोबाइल टॉवर पर काम करता था। 17 फरवरी को झुलसे हाल में सूरज घर के पास बालू की ढ़ेर पर अचेत मिला था। परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालात में सुधार न होने पर उसे गोरखनाथ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


मंगलवार को होश में आए सूरज ने बताया कि 17 फरवरी को  अनिल यादव ने मोहल्ले के मुकेश दो अज्ञात युवकों के साथ पीछे से शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा दिया था। बचने के लिए वह बालू के ढ़ेर पर कूदा था।

उसके बाद क्या हुआ उसे नहीं पता। एसओ सदानंद सिंह ने अनिल, मुकेश के साथ ही दो अज्ञात युवकों पर जलाकर मारने की कोशिश का केस दर्ज कर देर शाम शाम दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें