फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के लोग, चक्काजाम

Wed, 02 Mar 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद के बाइक मिस्त्री आमिर की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी न होने से नाराज घरवालों ने मोहल्ले के लोगों के साथ इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार सुबह चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के चलते एमएनएनआईटी चौराहे पर खलबली मच गई। जाम के चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। शहर को जोड़ने वाले इस प्रमुख पर देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर शिवकुटी पुलिस पहुंची। पुलिस ने समझाया कि नवाबगंज पुलिस हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। तब जाकर परिजनों ने चक्काजाम समाप्त किया।  
विज्ञापन

रसूलाबाद का आमिर तेलियरगंज में एक दुकान पर बाइक मिस्त्री था। एक पखवारा पूर्व नवाबगंज इलाके में रेलवे लाइन के बगल उसकी लाश मिली थी। उसका मोबाइल कीडगंज में नए यमुना पुल के नीचे मिला था। वह रात में मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकला था। उसके बाद लौटकर घर नहीं पहुंचा था। नवाबगंज पुलिस अज्ञात में हत्या का मुकदमा लिखकर जांच कर रही है लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। इससे नाराज आमिर के घरवाले मंगलवार सुबह मोहल्ले के लोगों के साथ सड़क पर आ गए और चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर शिवकुटी पुलिस मौके पर पहुंची। 
पुलिस ने परिजनों को बताया कि नवाबगंज पुलिस हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का पुलिस के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। एसआई राकेश चौरसिया ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा न होने से नाराज परिजनों ने एमएनएनआईटी तिराहे पर चक्काजाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें