फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चाचा, भतीजा-भतीजी की मौत

Mon, 23 Jan 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा चौराहे के पास रविवार की शाम टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा और भतीजा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि  चाचा और भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। लोगों ने टैंकर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बीच सड़क में हादसे के चलते करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


झंगहा प्रतिनिधि के मुताबिक खोराबार क्षेत्र के कूई बाजार निवासी सर्वेश यादव (35) का एक मकान मोतीराम अड्डा में भी है। रविवार को वह अपने भतीजे आयुष (7) और भतीजी आवृति (10) को लेकर मोतीराम की ओर आए थे। बाइक से लौटते समय गोरखपुर की तरफ से आ रहे टैंकर ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में सर्वेश और आवृति की मौके पर मौत हो गई, वहीं घायल आयुष ने जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चौरीचौरा के सगुनी गांव निवासी टैंकर चालक विजय गौड़ भागने की फिराक में था, मगर लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बीच सड़क पर हुए हादसे के चलते करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने शवों को हटाकर जाम खुलवाया।

सर्वेश यादव के बड़े भाई श्याम नारायण बैंकाक में रहते हैं। दोनों बच्चे उन्हीं के थे। आवृति झंगहा स्थित आदित्य पब्लिक स्कूल मेें यूकेजी और आयुष कक्षा एक में पढ़ता था। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी गमगीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें