हवाई फायरिंग के बाद मौके पर पहुचे सीओ कैण्ट को घटना की जानकारी देते ग्राम प्रधान गोपाल सिंह ।
- फोटो : Mahesh Kumar
फुलवरिया में 20 की संख्या में पहुंचे युवकों के तांड़व मचाने के बाद दशहत फैल गई। पथराव के बीच गोली चलने के पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। सड़क पर खड़े होकर युवक गाड़ियों को तोड़ने के साथ ही जिस घर में किसी के आवाज आने की आहट मिलती वहां पत्थर फेंक रहे थे। दशहतजदा लोग रात 11 बजे तक घरों में दुबके रहे। पुलिस के पहुंचने पर ही लोग बाहर निकले।
रात 10 बजे कामेश्वर मिश्रा के कटरा के पास 20 की संख्या में पहुंचे युवकों ने विनोद को पूछते हुए उनके कमरे की तरफ पथराव कर दिया। उनके साले ग्राम प्रधान गोपाल सिंह कमरे से बाहर निकले तो फायरिंग कर दी। डर के मारे वह कमरे में छुप गए। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को देने के बाद मदद के लिए आवाज देने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग निकले तो युवकों ने उनके घरों पर पथराव करने के साथ ही हवाई फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद लोग घरों में दुबक गए।
आधे घंटे तक युवकों ने तोड़फोड़ करने के साथ ही विनोद को कमरे से बाहर निकलने के लिए ललकार रहे थे। कटरे में कई किराएदार होने के कारण उन्हें कमरे की सही जानकारी नहीं थी जिसकी वजह से वह गेट पर खड़े होकर बाहर बुला रहे थे। 20 मिनट इंतजार करने के बाद भी किसी के बाहर न आने पर हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों को संभालने में लगे रहे। दहशत की स्थिति यह थी कि फायरिंग और तोड़फोड़ करने वाले युवकों जाने के बाद भी बाहर निकले से डर रहे थे।
एक सप्ताह पहले बैंकाक से आया था नितेश
नितेश यादव के पिता जोगिंदर बैंकाक में रहते हैं। उनसे मिलने वह बैंकाक गया था। एक सप्ताह पहले घर आया था। घर पर मां के अलावा दो बहने और चाचा रहते हैं। मामा की मदद से वह प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता है। घटना के बाद से पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के घर दबिश दी लेकिन कोई मिला नहीं।