फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी में मिली किशोर और नवजात की लाश

Tue, 10 Nov 2015 02:39 AM IST
गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डोमिनगढ़ में राप्ती नदी के किनारे सोमवार की सुबह किशोर के साथ ही नवजात की लाश मिली। शव के कई हिस्से जानवर खा गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे डोमिनगढ़ के रहने वाले लोगों ने राप्तीनदी के किनारे 11 वर्षीय युवक की लाश देखी। बनियान और हाफ पैंट पहने किशोर की लाश को जानवरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस के पहुंचने पर कुछ दूरी पर नवजात बच्ची की लाश भी पानी में पड़ी मिली। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ तिवारीपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि शवों के शिनाख्त की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें