फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत से दुखी युवक ने जान दी

Mon, 01 May 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
मसहापार ग्राम में पत्नी ममता की खुदकुशी से आहत पति शत्रुघ्न ने भी फंदे से लटकर जान दे दी। गांव वालों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बांसगांव क्षेत्र के ग्राम मसहापार निवासी 21 वर्षीय शत्रुघ्न रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश में चला गया था। पत्नी ममता उस पर घर लौटने का दबाव बना रही थी, लेकिन वह मान नहीं रहा था। इसी बीच 17 मार्च को ममता ने घर में खुदकुशी कर ली। पत्नी की मौत की खबर पाकर शत्रुघ्न घर लौटा। वह काफी दुखी था। घर वालों के साथ-साथ गांव वालों ने भी उसे समझाया, लेकिन उसका दुख कम नहीं हुआ। इसी बीच रविवार की रात वह शौच के लिए खेत में गया और वहां पेड़ पर फांसी लगा ली। उसके काफी देर तक न लौटने पर परेशान घर वाले जब उसकी तलाश में निकले तो उसका शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलते ही बांसगांव के सीओ अशोक कुमार पांडेय, कार्यवाहक थाना प्रभारी राम विलास यादव, एसआई सरफराज अहमद तथा फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें