फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण कारीगर ने किया आत्मदाह

Mon, 04 Apr 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गोरखपुर। दीवान बाजार में रहने वाले आभूषण कारीगर का परिवार का खर्च चलाने के लिए रुपये मांगने पर शुक्रवार रात भाइयों से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद आहत कारीगर ने शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा लिया। गंभीर हाल में परिवार के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



बसंतपुर में स्थित ज्वेलरी की दुकान पर आभूषण कारीगर अमरनाथ वर्मा (35) काम करते थे। पिता के अलावा दो बड़े भाई भी आभूषण कारीगर का काम करते है। अमरनाथ की शादी नहीं हुई थी। कमाई अपने ऊपर ही खर्च करता था। सराफा व्यापारियों की हड़ताल के कारण पिता और सभी भाई काम न मिलने से परेशान है।

घर का खर्च चलाने में दिक्कत आने पर शुक्रवार की रात नौ बजे घर आए अमरनाथ से परिवार के लोगों ने खर्च चलाने के लिए रुपये मांगे जिसे लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद अरमनाथ ने रात 10 बजे अपने ऊपर केरोसिन डाल आग लगा लिया। परिवार के लोगों ने कंबल डाल आग बुझाई। गंभीर हाल में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज के बीच रविवार की सुबह अमरनाथ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें