फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर छात्र और बच्ची की मौत

Thu, 25 Feb 2016 10:40 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खजनी के छताई मोड़ पर बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक से कुचलकर इंटरमीडिएट के छात्र और एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने के साथ ही ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



खजनी प्रतिनिधि के अनुसार कटका गांव का शुभम सिंह (18) इंटरमीडिएट का छात्र था। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे वह बाइक से किसी काम से खजनी गया था। पड़ोसी भजुराम की सात साल की बेटी खुशी को भी स्कूल छोड़ने के लिए बाइक पर बैठा लिया। छताई पुल के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे शुभम और खुशी ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे कटका गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसओ ने सभी को समझाकर शांत कराया। खुशी नर्सरी में पढ़ती थी। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने दोनों के शव का दाह संस्कार कर दिया। एसओ खजनी बृजेश यादव ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें