फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलवरिया में फायरिंग के बाद पथराव 

Sun, 21 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद मौके पर पहुचे सीओ कैण्ट को घटना की जानकारी देते ग्राम प्रधान गोपाल सिंह । - फोटो : Mahesh Kumar
विज्ञापन
खोराबार क्षेत्र के फुलवरिया में शनिवार की रात इनोवा और बाइक से पहुंचे युवकों ने करीब 10 राउंड फायरिंग करने के साथ घरों में पथराव कर मोहल्ले में दहशत फैला दी। मनबढ़ों ने ग्राम प्रधान की बोलेरो और एक व्यक्ति की बाइक भी तोड़ दी। हमलावर आधे घंटे तक उपद्रव मचाने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को तीन खोखे मिले। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कौड़ीराम, इटकौली के रहने वाले विनोद सिंह फुलवरिया स्थित कामेश्वर मिश्रा के मकान में किराए पर रहते हैं। वहां से 500 मीटर की दूरी पर वह दो डिस्मिल जमीन लेकर घर का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने छत के लिंटर के लिए घर के सामने गिट्टी गिरवाई थी। इस पर मोहल्ले के नितेश यादव ने गुस्साकर मजदूरों की पिटाई की और काम रुकवा दिया। विनोद के सूचना देने पर उनके साले व गगहा के तिलसर गांव के प्रधान गोपाल सिंह शनिवार सुबह फुलवरिया पहुंचे। उन्होंने नितेश के घरवालों से बातचीत करके निर्माण कार्य शुरू करा दिया। काम खत्म होने के बाद शाम को वह बहन के कमरे पर चले आए थे।

रात करीब 10 बजे नितेश लगभग 20 युवकों को अपनी इनोवा और बाइक से लेकर विनोद के घर पर पहुंचा। दरवाजे पर खड़ी गोपाल सिंह की बोलेरो और उनके पड़ोसी जितेंद्र पांडेय की बाइक तोड़ दी। लोगों के जुटने पर दस राउंड फायरिंग करने के साथ ही आसपास रहने वाले गोपाल शुक्ला, जनार्दन सिंह, रामरतन दूबे, ब्रजधारी शर्मा के अलावा अन्य लोगों के घरों पर पथराव कर दहशत फैला दी। आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद मनबढ़ युवक फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ कैंट अभय मिश्रा, एसओ खोराबार जैसराज यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी नितेश के घर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। विनोद ने घटना के संबंध में खोराबार पुलिस को तहरीर दी है। ऐहतियात के तौर पर घटनास्थल के पास सीओ दो सिपाहियों की पिकेट ड्यूटी लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें