खोराबार क्षेत्र के रामनगर करजहां में एमएमएमयूटी के लिपिक के मकान का ताला तोड़कर 65 हजार नकदी समेत चार लाख के जेवरात चोर चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने के बाद के पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक रामनगर करजहां के जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लिपिक हैं। वे विश्वविद्यालय के आवास में परिवार सहित रहते है। पैतृक आवास खोराबार के रामनगर करजहां में किसी के न रहने पर ताला ही लगा रहता है। बुधवार की रात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने समेट ले गए। बॉक्स में 65 हजार रुपये नकद, दो बहुओं के आलमारी में रखे दो सोने की चेन, झुमका सहित तीन लाख के जेवरात व कीमती सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह ताला टूटे होने की सूचना आसपास के लोगों ने जगन्नाथ को दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। ताला टूटा देख उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।