फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथ दवा खरीद घोटाले में बयान दर्ज

Tue, 05 Jul 2016 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय में हुए दवा खरीद घोटाले में मंगलवार को आरोपी और शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया। जांच कमेटी के सामने दोनों ने ही अपने बचाव में रिकॉर्ड के साथ जवाब दिया है। करीब 100 पन्ने के बयान पर अपनी टिप्पणी लगाते हुए जांच कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे सीएमओ को सौंपा जाएगा, जो कार्रवाई के लिए फाइल को डीएम के पास भेजेंगे।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी होम्योपैथ डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कार्यवाहक जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शंभू शरण सिंह पर दवा खरीद में घोटाले का आरोप लगाया था। डॉ. श्रीवास्तव ने ओपीडी में बाहरी लोगों के आने और बाहर की दवा बेचने का भी आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर जांच कर रही तीन सदस्यीय कमेटी ने मंगलवार को बयान दर्ज करने के साथ ही दोनों के द्वारा पेश किए गए दस्तावेज को संलग्न करते हुए फाइल तैयार कर ली है।

डॉ. श्रीवास्तव ने डॉ. सिंह पर लगाए गए आरोपों के पक्ष में सभी दस्तावेज जांच कमेटी के सुपुर्द किया। वहीं सारे आरोपों को खारिज करते हुए डॉ. शंभू शरण सिंह ने धन और उसके व्यय का ब्यौरा जांच कमेटी के समक्ष पेश किया और सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। जांच अधिकारी एडिशनल सीएमओ डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि दोनों ही लोगों का बयान दर्ज कर लिया गया है और फाइल सीएमओ को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें