फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार के लिए मना करने पर प्रेमिका को दूसरी मंजिल से फेंका

Tue, 05 Jul 2016 07:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
बैंगलुरु में युगांडा की एक 22 वर्षीय युवती को उसके तीन दोस्तों ने सिर्फ इसलिए जान से मार दिया कि उसने देह व्यापार करने से मना कर दिया था। मृत युवती की पहचान फौजिया फॉतिमा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, बताया जा रहा है कि यह युवती यहां पिछले एक साल से टूरिस्ट वीजा पर थी और बैंगलुरु में अपने दोस्तों के साथ किराए के घर में रहती थी। 


पुलिस का कहना है कि फौजिया का दोस्त अक्सर उस पर जिस्मफरोशी के धंधे में उतरने के लिए दबाव बनाता था। फौजिया जिस्मफरोशी का धंधा करने को मना करती तो घर में विवाद होता था।
विज्ञापन


शनिवार की रात को इसी बात को लेकर फौजिया और उसके दोस्त के बीच कहासुनी हो गई। इसी पर आरोपियों ने उसे दूसरी मंजिल से धक्का देकर गिरा दिया। ‌ज‌िससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

कोठनुर के पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना के समय फौजिया नशे की हालत में थी और उनके अपने रूममेट के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस ने बताया कि इस घटन को फौजिया के प्रेमी और उसके दोस्तों ने अंजाम  दिया है। इस घटना के बाद से ही फौजिया का प्रेमी और उसके दोस्त फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें