फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में विशेष टीम रोकेगी जहरखुरानी

Thu, 16 Feb 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन में जहरखुरानी और अवैध वेंडिंग को रोकने के लिए नई पहल की गई है। अब सीसीई (क्राइम कंट्रोल एंड स्कॉर्ट) को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है। एनई रेलवे के चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर राजाराम ने  सीसीई के आरपीएफ  की 83 जवानों वाली स्पेशल सीसीई को आरपीएफ  पोस्ट से अटैच कर दिया है। ट्रेनों में स्कॉर्ट के साथ ही यह विशेष टीम भी करेगी मगर इनका मकसद सिर्फ जहरखुरान को पकड़ना होगा।
विज्ञापन


सीसीई टीम का नेतृत्व इंपेक्टर केएन तिवारी करेंगे। सिक्योरिटी कमिश्नर राजाराम के मुताबिक अभी तक आरपीएफ  की ओर से कुल 13 ट्रेनों में स्कॉर्ट चलती थी। अब जवानों की संख्या बढ़ने की वजह से स्पेशल टीम बनाकर जहरखुरानी रोकी जाएगी। रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ  के पास पहले से ही जवानों की संख्या पर्याप्त है। ऐसे में इन 83 जवानों की स्पेशल टीम को स्पेशल मिशन में लगाया जाएगा, जिससे कि रेलवे में होने वाले अपराध रोका जा सके। उन्होंने बताया कि रेलवे में होने वाले जहरखुरानी, चोरी आदि रोकने के लिए सीसीआई टीम को आरपीएफ पोस्ट से अटैच कर दिया गया है। विशेष मिशन को लेकर टीम काम करेगी। इसका बेहतर परिणाम मिलेगा। अवैध वेंडिंग पर डीआरएम ने मांगी रिपोर्ट अवैध वेंडिंग और ई कैटरिंग को लेकर लखनऊ मंडल के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) आलोक कुमार ने रिपोर्ट मांगी है। आरपीएफ  की ओर से अवैध वेंडिंग पर चलाए अभियान के बाद रेलवे और आईआरसीटीसी में हड़कंप मच गया है। डीआरएम ने सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर को पत्र लिखकर विभाग को आरपीएफ  के साथ संयुक्त अभियान चलाने को कहा है।

उन्होंने बताया कि अवैध वेंडिंग के खिलाफ  15 से 22 फरवरी तक मंडल के गोरखपुर जंक्शन सहित गोंडा और लखनऊ में सघन अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्टैटिक्स यूनिटों के साथ ट्रेनों के पेंट्रीकार को जांचा जाएगा। जिन ट्रेनों में पेट्रीकार नहीं है उनकी भी जांच करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सीनियर डीसीएम ने अधिकारियों से अभियान पूरा करने के बाद इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द देने को कहा है। डीआरएम के मुताबिक रेल यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में गुणवत्ता और मात्रा को बरकरार रखा जाएगा। इसके मद्देनजर अभियान तेज कर दिया गया है। भविष्य में मुसाफिरों को पहले से बेहतर सुविधाएं देने को रेलवे प्रयासरत है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आरपीएफ  और जीआरपी ने गोरखपुर जंक्शन सहित पूरे एनईआर में अवैध वेंडिंग का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। 200 से अधिक अवैध वेंडर्स पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें