फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता पर युवती के अपहरण का केस

Fri, 29 Apr 2016 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
गोला पुलिस ने सपा नेता आनंद चंद पर युवती के अपहरण का केस दर्ज किया है। बृहस्पतिवार की शाम थाने पहुंची युवती की मां ने बेटी का अपहरण करने के बाद परिवार वालाें को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सपा नेता के खिलाफ तहरीर दी। सपा नेता पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गोला क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति विदेश में रहते हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार की शाम दी गई तहरीर में पोखरी गांव के रहने वाले सपा नेता आनंद चंद उर्फ देवेंद्र चंद पर अपनी 20 वर्षीय बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि सपा नेता उसके घर अक्सर आते-जाते थे। 18 अप्रैल की शाम सात बजे वह बेटी को घर से उठा ले गए।

खोजबीन करने पर उनके परिचितों ने बेटी को वापस भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन वह अब तक नहीं मिली। 19 अप्रैल की शाम आनंद चंद ने फोन कर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। इंस्पेक्टर गोला सुनील राय ने बताया कि आनंद चंद पर अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें