फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर दर्ज हुआ केस तो बेटे ने की आत्मदाह की कोशिश

Thu, 01 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
झूठी शान में हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को पिता पर राशन चोरी का मुकदमा दर्ज होने से आहत बेटे ने परिवार संग आत्मदाह की कोशिश की। उन पर जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने 42 क्विंटल राशन हड़पने का आरोप लगाते हुए पीपीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के अनुसार कैंपियरगंज तहसील के ग्राम गोपलपुर और हरपुर में सरकारी राशन की दुकान के कोटेदार जगरनाथ जायसवाल ने पीपीगंज बढ़या रोड स्थित गोदाम से राशन काम मिलने का आरोप लगाया था। मगर जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) कमलनयन सिंह ने जांच के बाद जगरनाथ पर ही 42 क्विंटल राशन चोरी का आरोप लगाते हुए पीपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी के विरोध में जगरनाथ के बेटे व घरवालों ने गोदाम के सामने ही बुधवार को आत्मदाह की कोशिश करने लगे। मगर राहगीरों ने उन्हें रोक लिया।

कैंपियरगंज एसडीएम पूजा मिश्रा ने बताया कि आत्मदाह की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं गोदाम पर पहुंचे हड़खोरी के कोटेदार शंभु सिंह और बढ़या ग्राम के कोटेदार इंद्रजीत ने जगरनाथ द्वारा लगाए गए आरोपों को सही बताते हुए गोदाम से ही कम राशन मिलने की बात कही है। शंभू सिंह का कहना है कि 53 क्विंटल गेहूं और चावल 27 अगस्त को ही कागज में दे दिया गया लेकिन आज तक पूरा राशन दुकान पर नहीं पहुंचा, जबकि इंद्रजीत ने बताया कि उनकी दुकान के लिए 70 कुंतल से अधिक का राशन अभी तक उन्हें नहीं दिया गया। तीन कोटेदारों पर मुकदमा दर्ज राशन की कालाबाजारी करने के मामले में पूर्ति विभाग ने जिले के तीन कोटेदारों मुकदमा दर्ज कराया है। बीते दिवस पूर्ति विभाग की टीम ने करीब 22 दुकानों की जांच की थी। इनमें से तीन दुकानों पर अनियमितता पाई गई। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि विकास खंड खोराबार के ग्राम चकरा की कोटेदार गीता देवी, बांसगांव के ग्राम देवरार खुर्द कीकोटेदार आनंदेश्वरी देवी, जंगल कौड़िया के ग्राम गोपलापुर के कोटेदार जगरनाथ पर आवश्यक वस्तु खाद्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें