फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद की खातिर मां-बाप पर हमला, गंभीर

Wed, 12 Oct 2016 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
दो गज जमीन की खातिर एक बेटा अपने ही मां-बाप के जान का दुश्मन बन गया। पत्नी के साथ मिलकर उसने बुजुर्ग मां-बाप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से राड से पिटाई भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह से जान बचाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार निवासी दिलीप गौड़ की चार संतानें दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा भरत लाल बाहर रहकर नौकरी करता है। बड़ा बेटा ओम हरि घर पर ही रहता है। लंबे समय से बड़ा बेटा जायदाद को अपने नाम कराने के लिए मां-बाप पर दबाव बना रहा था। माता-पिता सबको बराबर का हक देना चाहते हैं। इसी बात पर मंगलवार की रात दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि कहासुनी के बाद बेटा पत्नी के साथ मिलकर घर में रखे धारदार हथियार से मां-बाप पर हमला कर दिया और फिर राड से पिटाई शुरू कर दी। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां वृद्ध मां की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार चल रहा है। पिता की तहरीर पर  पुलिस ने बेटे ओम हरी, बहू अनीता व पट्टीदार नरेश के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें