फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की चिट्ठी की जांच कराने वाले थानेदार लाइन हाजिर

Mon, 15 May 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से उचित कार्रवाई के लिए लिखी गई चिट्ठी की जांच कराने की दलील देने वाले चौरीचौरा थानेदार कुशल पाल सिंह यादव को एसएसपी आरपी पांडेय ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। यह चिट्ठी गोरखनाथ मंदिर आने वाले फरियादियों के साथ भेजी गई थी।
विज्ञापन


चौरी गांव की सोमारी देवी का जमीनी विवाद था। थाने का चक्कर लगाकर थक गईं तो योगी दरबार यानी गोरखनाथ मंदिर पहुंची। शिकायत दर्ज कराई और बताया कि पुलिस दबाव में है। उचित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इस पर मुख्यमंत्री के लेटर पैड पर चिट्ठी बनाकर थानाध्यक्ष को भेजी गई। कहा गया कि विवाद का निपटारा करें। यही चिट्ठी लेकर पीड़ित महिला थाना पहुंची। इसका संज्ञान पुलिस ने नहीं लिया। थानेदार ने चिट्ठी को हाथ में लिया और कहा कि इसकी सत्यता की जांच कराई जाएगी, जिसे देखो वही मुख्यमंत्री की चिट्ठी थामे चला आ रहा है। इससे निराश महिला फिर योगी दरबार पहुंची और पूरे मामले की जानकारी मंदिर प्रबंधन को दी।

आरोप लगाया कि चिट्ठी देखने के बाद पुलिस ने महिला की पिटाई भी की। फिर मामला एसएसपी तक पहुंचा। एसएसपी ने मामले की जांच कराई और मामला सही पाया। इसी का नतीजा रहा कि थानेदार को पुलिस लाइन से अटैच कर दिया। एसएसपी ने सभी थानेदारों को सख्त आदेश दिया कि कहीं भी पुलिस वाले आम जन से अभद्रता न करें। यदि कहीं से भी ऐसी शिकायत आएगी तो बख्शा नहीं जाएगा। जनता की हर शिकायत, समस्या का समाधान जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए।  डॉक्टर के घर चोरी का पर्दाफाश न करने पर थानेदार सस्पेंड सीसी फुटेज में चोर की तस्वीर साफ होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर राज किशोर सिंह के हुई चोरी का पर्दाफाश न होने पर थानेदार पर गाज गिर गई। एसएसपी ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि 24 अप्रैल की रात मेडिकल परिसर में ही डॉक्टर के आवास में चोरी हो गई थी। चोरों की तस्वीर सीसी कैमरे में साफ दिख रही है फिर भी पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पाई है। इसे लेकर डॉक्टरों ने पहले कमिश्नर, डीएम से मुलाकात की थी और फिर भी कार्रवाई न होने पर धरना देने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम से मुलाकात के बाद एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें