फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लुटेरे गिरफ्तार, आठ घटनाओं से उठा पर्दा

Mon, 15 May 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों लुटेरे।
विज्ञापन
पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर आठ घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया है। शहर और देहात इलाके में राह चलते लोगों को दोनों लूट का शिकार बनाने थे। क्राइम बांच और हरपुर-बुदहट पुलिस की संयुक्त टीम ने सिसवा चौराहे से दोनों को दबोचा। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल और तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी आरपी पांडेय ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में से एक सुनील यादव (बैला) बलिया जिले का बड़ा अपराधी है। वहां उसके खिलाफ  नौ मुकदमे दर्ज हैं। यहां वह मोनू दुबे के साथ मिलकर लूट की घटनाएं करता था। छह महीने में दोनों ने मिलकर लूट की पांच वारदातें कीं। दोनों के पास से नाइन एमएम की एक पिस्टल, दो कारतूस, 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक बाइक, 5200 रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया।

चंदन के नाम पर प्रधान को दी थी धमकी 
बलिया के मझवलिया थाना क्षेत्र के उभाव निवासी सुनील यादव ने बांसगांव थाना क्षेत्र के भटौली गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही वह यहीं रहकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने सिकरीगंज के फरेंदा बुजुर्ग गांव के प्रधान अमित कुमार सिंह को शातिर अपराधी चंदन सिंह के नाम पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें