फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में काफी मशीन फटी, छह घायल

Wed, 15 Feb 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कॉफी मशीन फटने से हुए घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भीटी गांव में काफी मशीन फटने की वजह से छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल में सभी घायल दाखिल हुए। एक बाराती का हाथ बुरी तरह से जख्मी हुआ है।
विज्ञापन


भीटी गांव निवासी व्यासमुनि के बेटी की शादी थी। गगहा के गजपुर से बारात आई थी। रात नौ बजे के करीब बारात की अगवानी के दौरान अचानक काफी मशीन फट गई। तेज धमाके से अफरातफरी मच गई। हादसे में बाराती गजपुर के सचिन (25), बड़हलगंज झुगिया बाजार के कमलेश चौरसिया (45), गजपुर के  सुरेंद्र यादव (35), भीटी के श्रीराम गुप्ता (30), देवली के मनोज (35), बाहपुर गोला के संजय (35) घायल हो गए हैं।

घायलों को पास के अस्पताल से रेफर कर दिया गया। हादसे से खुशी का माहौल थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी में बदल गया था। फिर किसी तरह से मौजूद जिम्मेदार लोगों ने शादी की प्रक्रिया शुरू कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें