फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने से रोका तो भाई पर लगा दिया रेप का आरोप

Wed, 16 Mar 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन के शैचालय में किशोरी से रेप - फोटो : demo
विज्ञापन
दोस्तों के साथ घूमने की शिकायत पर भाई ने युवती को डांटा तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर भाई पर रेप करने का आरोप लगा दिया। पहुंची उसके भाई को हिरासत में लेकर थाने चली आई। दोपहर में रिश्तेदारों के साथ पहुंची युवती ने आवेश में आकर झूठी सूचना देने के बात कहकर शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन


बेलीपार क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती का भाई इलाहाबाद में नौकरी करता है। गांव में युवती मां के साथ रहती है। रोजाना दोस्तों के साथ देर शाम तक घूमना। बिना किसी काम के बाजार आने-जाने की शिकायत युवती की मां ने बेटे से की थी। 29 फरवरी को युवक घर आया था। मंगलवार को उसे इलाहाबाद वापस लौटना था। सुबह बहन से घूमने पर आपत्ति जताते हुए इलाहाबाद चलने के लिए कहा तो उसने विवाद कर लिया।

कहासुनी के बाद भाई ने युवती को डांट दिया। जेल भेजने की धमकी देते हुए उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर भाई पर रेप करने का आरोप लगाया दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची बेलीपार पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने आई। दोपहर में रिश्तेदारों के साथ ही बेटी को लेकर थाने पहुंची उसकी मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


युवती ने रिश्तेदारों के समझाने पर आवेश में आकर सूचना देने की बात कह शिकायत वापस ले ली। सीओ बांसगांव राधेश्याम राय ने बताया कि युवती के बयान की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें