फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बैनी बैरन तो घर में आ गई सौतन

Mon, 25 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
पु‌लिस ग्राफ
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पति के घर शुक्रवार को बारात लेकर पहुंची कुशीनगर की महिला शनिवार को आईजी से मिली। खोराबार के साथ ही महिला थाना प्रभारी पर नेताओं के दबाव में पति की दूसरी शादी कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

महिला का आरोप था कि छह साल पहले युवक ने उससे प्रेम विवाह किया था। घरवालों के दबाव में शुक्रवार को उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। आईजी ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश एसएसपी को दिया है।
विज्ञापन



 पीड़ित सुधा चौधरी ने खोराबार और महिला थानेदार पर पति की दूसरी शादी कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शनिवार को आईजी एचआर शर्मा से मुलाकात की। प्रार्थना पत्र देकर प्रेम विवाह करने वाले खोराबार, बहरामपुर के मनीष सिंह पर दूसरी शादी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सुधा ने बताया कि मनीष से उसको एक बेटा है। छह साल तक दोनों पड़रौना में एक साथ रहे हैं। घरवालों के दबाव में उसने आजाद चौक के पास रहने वाली युवती से दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने पर शादी रोकने का उसने प्रयास किया तो पुलिस ने उसे ही हिरासत में ले लिया। आईजी ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों पर कार्रवाई करने का निर्देश एसएसपी गोरखपुर को दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें