फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़हलगंज में बवाल, पथराव, सिपाही का सिर फूटा

Sat, 11 Feb 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बवाल के बाद हुई पत्‍थरबाजी में घायल सिपाही को ले जाता साथी सिपाही। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
कोड़ारी गांव में किराना व्यापारी ने उधारी का तगादा किया तोे विवाद हो गया। दो पक्षों में हुई मारपीट में दो भाइयों का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के विरोध में एक पक्ष के लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने जैसे ही उन्हें समझाने की कोशिश की लोग उग्र हो गए और पथराव कर दिया। इसमें सीओ के चालक सिपाही रविशंकर यादव का सिर फट गया। सीओ समेत कई पुलिस वाले भी जख्मी हुए हैं।  गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात की गई है। एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी भी गांव में देर रात तक रहे।  उधर, घायल व्यापारी के भाई ने थाने में तहरीर दी है। घायल पुलिस वाले भी तहरीर देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


गांव के अशोक सिंह की सड़क पर किराने की दुकान हैं। शुक्रवार को दुकान पर अशोक के भाई संजीव सिंह और अभिषेक बैठे हुए थे। तभी श्यामसुंदर का बेटा रवि सामान लेने पहुंचा। संजीव ने पुराने उधारी का तगादा कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर नाराज होकर रवि ने मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीचबचाव किया। एक बार मामला शांत भी हो गया, मगर थोड़ी ही देर में रवि पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा लेकर दुकान पर हमला बोल दिया। लोगों को आता देख संजीव घर की ओर भागे लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पीट दिया। हमले में अशोक सिंह और संजीव सिंह का सिर फूट गया। इसी बीच बूथ का निरीक्षण कर रहे सीओ गोला केशव सिंह यादव वहां पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

उधर, घायलों को अस्पताल भेजने को लेकर दूसरे पक्ष के लोग पुलिस के खिलाफ रामजानकी मार्ग रोक कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस उन्हें समझाने को पहुंची तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे कई पुलिस वाले जख्मी हो गए, सीओ की गाड़ी और डायल 100 की एक गाड़ी को भी उत्पातियों ने क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


जातीय संघर्ष की सूचना पर दौड़ी पुलिस
गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद जातीय रंग न लेने पाए इसके लिए पुलिस तुरंत ही सक्रिय हो गई। गांव से जैसे ही जातीय संघर्ष की खबर आम होने लगी। एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश खुद मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गए। देर रात शाम तक वह गांव में मौजूद थे और स्थिति काबू में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें