फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट को लेकर बवाल, बैंक में तोड़फोड़

Sun, 13 Nov 2016 12:50 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
बैंक मे तोड़फोड़ के बाद काम बंद हो गया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एसबीआई बांसगांव शाखा में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। नोट बदलने आए लोगों की कर्मचारी से नोकझोंक हो गई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। नाराज लोगों ने काउंटर तोड़ दिया। बैंक में तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच र्गई और किसी तरह से हालात पर काबू पाया। वहीं हंगामे के बाद नोट बदलने का काम बंद कर दिया गया। शनिवार को नोट नहीं बदला गया।
विज्ञापन


बड़े नोट पर पाबंदी के बाद बैंकों में भीड़ बढ़ गई है। बांसगांव एसबीआई शाखा में भी सुबह ही लोग पहुंचने लगे थे। बैंक खुलने के बाद से ही सब पहले नंबर के चक्कर में लगे थे। बांसगांव प्रतिनिधि के मुताबिक इसी दौरान किसी बात को लेकर कैश काउंटर पर नोट बदलने बैठे कर्मचारी से ग्राहक की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और हंगामा शुरू हो गया। नाराज लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाहर सुरक्षा में लगे गार्ड पहुंचे मगर वे हालात पर काबू नहीं पा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर कर शांत कराया। मगर इसके बाद से कैश बदलने का काम ही ठप कर दिया गया। इससे तमाम लोग निराश होकर लौट गए। सभी व्यवस्था को कोस रहे थे। जागरूक ग्राहक की शिकायत पर खुला बैंक बांसगांव में बैंक पर बवाल के बाद जहां कैश नहीं बदले गए, वहीं शाम चार बजे ही बैंक को बंद कर दिया गया। कामकाज ठप कर कर्मचारी जाने की तैयारी में थे। तभी एक जागरूक ग्राहक ने इसकी शिकायत मोबाइल फोन से आरएम से कर दी। इसके बाद बैंक फिर खोला गया और खड़े लोगों का काम निपटाया गया है। रविवार को भी बैंक खोले जाने की हिदायत आरएम ने फोन पर ही दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें