फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट से साढ़े 96 हजार की लूट

Sun, 13 Dec 2015 07:28 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्शन एजेंट को पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने लगभग 97 हजार रुपये, लैपटॉप, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों की मदद से कलेक्शन एजेंट ने लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एजेंट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार, चौरीचौरा के बघार निवासी राम लखन (35) पुत्र पुरुषोत्तम जन लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी दाउदपुर में कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। रविवार सुबह बाइक से वह भंडारो, जगतबेला, रोहुआ गांव में रुपये लेने गए थे। गांव वालों से रुपये लेने के बाद दाउदपुर लौटते समय दोपहर 12:30 बजे के करीब जगतबेला के टिकरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक से आए तीन युवकों ने राम लखन को रोक लिया और पिस्टल दिखाकर बैग, जेब में रखे तीन हजार रुपये, मोबाइल फोन, एटीएम, गाड़ी के कागजात लूटकर फरार हो गए। कुछ दूर पर जाने पर बदमाशों ने बाइक की चाबी झाड़ियों में फेंक दी।

इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की मदद से राम लखन ने लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। राम लखन ने बताया कि बैग में कलेक्शन के 93,490 रुपये, जबकि तीन हजार रुपये उनकी जेब में रखे हुए थे। राम लखन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें