फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी के पोता के खिलाफ डकैती का मुकदमा

Fri, 23 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दुकान को लेकर दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद में पूर्व एमएलसी स्वर्गीय सुदामा सिंह के पोता और रेलवे स्टेशन रोड स्थित राज होटल के मालिक अमित सिंह के खिलाफ कैंट थाने में डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ है। बार एसोसिएशन के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अजीत शाही की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों दुकान सीज कर दोनों वकीलों को कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


होटल मालिक अमित सिंह की फलमंडी के सामने दो दुकान हैं। इसे लेकर दो अधिवक्ताओं में विवाद चल रहा है। अजीत शाही और उनके मामा राघवेंद्र प्रताप सिंह दुकान को अपना बताते हैं। एक दुकान में आफिस और दूसरी टायर की दुकान है, जबकि दुकान का एग्रीमेंट कराने वाले एक अन्य अधिवक्ता  खुद की किराएदारी बताते हैं। इसे लेकर पहले भी विवाद हुआ था और दुकान को बंद कर दिया गया था। इसी बीच आरोप है कि 13 दिसंबर की शाम अमित सिंह अपने साथियों के साथ आए और चेंबर में बैठे अजीत शाही को अपशब्द बोलते हुए दुकान खाली करने की धमकी देकर सामान उठा ले गए।

बृहस्पतिवार को इस मामले में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष की अगुवाई में कैंट थाने पहुंचा और इंस्पेक्टर से मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि अधिवक्ता अजीत शाही की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। दुकान को लेकर विवाद है। पहले भी दुकान बंद कराई गई थी। फिलहाल दुकान को सीज कर दिया गया है। कोर्ट का जो फैसला आएगा, उसके मुताबिक काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें