फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी तिराहे पर लूटा महिला का पर्स 

Wed, 13 Jul 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) तिराहे के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश रेलवे स्टेशन की तरफ फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों के बारे में छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कैंट थाने में तहरीर देने के बाद पति के साथ महिला दिल्ली चली गई।
विज्ञापन


दिल्ली के शकुरपुर में रहने वाली प्रतिमा दुबे 15 दिन पहले पति प्रदीप और बच्चे के साथ डीआईजी बंगला के पास रहने वाले जीजा सदानंद पांडेय के घर आई थीं। रात 9:30 बजे रिक्शे से पति और बच्चे के साथ वह रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकली थीं। यूनिवर्सिटी से आगे बढ़ने पर पीडब्ल्यूडी तिराहे पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रतिमा के हाथ में टंगा पर्स छीन लिया। महिला ने शोर मचाया लेकिन अंधेरे का फायदा उठा बदमाश रेलवे स्टेशन की तरफ भाग निकले। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि पर्स में सोने की चेन, अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र और कुछ रकम थी। उन्होंने गहनों की कीमत 80 हजार रुपये बताई है। कैंट पुलिस को तहरीर देने के बाद बच्चे के साथ दंपति दिल्ली रवाना हो गए।  घर के पास बदमाशों ने लूटी युवती की चेन  फुलवरिया में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने युवती की चेन लूट ली। वारदात के बाद रुस्तमपुर की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार फुलवरिया गांव के रहने वाले रतन दुबे की बेटी प्रियंका मंगलवार की दोपहर बुआ के साथ खरीददारी करने रुस्तमपुर ढाले पर गई थी। दोपहर 3:30 बजे टेंपो से वह घर के पास उतरी। सड़क पार करते समय सफेद रंग की बाइक से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर प्रियंका के गले की चेन लूट ली।

वारदात के बाद बदमाश डोमवा ढाले की तरफ भाग निकले। शोर मचाने पर राहगीरों ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मिले नहीं। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने पर आजाद चौक से हॉक दस्ते के सिपाही पहुंची। प्रियंका ने उन्हें बताया कि बाइक चल रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया था जबकि पीछे बैठे उसके साथी ने गमछे से मुंह बांध रखा था। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया मामले की छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें