फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के मुनीम को गोली मार 50 हजार रुपये लूटे

Fri, 22 Jan 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ओझौली गांव में शुक्रवार सुबह देसी शराब की दुकान पर मुनीम को गोली मारकर बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दुकान के पास खड़े गांव के ही एक विकलांग युवक को भी गोली मार दी और बड़हलगंज की तरफ भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षक नेता तारकेश्वर शाही की पत्नी पुष्पा के नाम से ओझौली गांव में देसी शराब की दुकान का ठेका है। दुकान पर चौरीचौरा, मुंडेरा बाजार के घनश्याम जायसवाल और देवरिया, रुद्रपुर के भभौली निवासी उमेश यादव मुनीम का काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे दोनों ने दुकान खोली थी।
बढ़या गांव के रहने वाले प्रेम चंद्र यादव भी वहीं खड़े थे। आधे घंटे बाद दो युवक बाइक से वहां पहुंचे और प्रेम चंद्र पर पिस्टल तानकर खींचते हुए दुकान के अंदर चले गए। बदमाशों के आने पर दुकान में मौजूद उमेश मेज के नीचे छुप गया। इसी बीच बदमाशों ने काउंटर पर बैठे घनश्याम पर पिस्टल तानकर कैश बॉक्स से 50 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर उनके बाएं पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन

प्रेमचंद के भी प्रतिकार करने पर सीने में दाएं तरफ गोली मारकर बड़हलगंज की तरफ भाग निकले। उमेश ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर ने प्रेम चंद्र की हालत गंभीर बताई है। घटना स्थल पर पहुंचकर एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने जानकारी ली। मुनीम उमेश यादव की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला कर लूट करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें