चंडीगढ़ की टूर और ट्रेवल कंपनी ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों को लाखों रुपये का चूना लगाया। पीड़ितों ने पुलिस में सेक्टर 22 स्थित ओवरसीज टूर एंड ट्रैवल कंपनी के निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार ओवरसीज टूर एंड ट्रेवल कंपनी के निदेशक राहुल ने मोहाली के सुनील कमार, जींद के मोहन लाल और अंबाला के आशीष खन्ना से आस्ट्रेलिया में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे और पासपोर्ट लिए थे।
पुलिस ने बताया कि सुनील ने नौकरी पाने के लिए 4.80 लाख रुपये दिये थे। मोहनलाल ने करीब 3.40 लाख रुपये दिए और आशीष ने 3.80 लाख रुपये कंपनी को विदेश जाने की लालच दिए थे।
मगर पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने उनको एक कंपनी का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। ये नियुक्ति पत्र बैंकाक की कंपनी का था। लेकिन युवकों ने कंपनी के बारे में जांच पड़ताल की तो बैंकाक में उस नाम की कोई कंपनी थी ही नही।
जिसके बाद पीड़ितों ने ओवरसीज टूर एंड ट्रैवल से अपने पैसे वापस मांगे पर कंपनी ने उनके न तो पैसे लौटाए और न ही विदेश में नौकरी लगवाई। बार बार पैसे मांगने के बाद भी जब पैसे न मिले तो उन्होंने सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर दी है।