फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जवान की मौत, घर में मचा कोहराम

Fri, 10 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
पलट जाने से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसगांव निवासी सैनिक की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। अमृतसर से जम्मू जाते समय सेना का वाहन खाई में गिर गया। इसमें छह जवान सवार थे, सभी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार जमुनी जोत गांव के रहने वाले अधिवक्ता अनिल राय के बड़े बेटे संजय (30) सैनिक थे। उनकी पोस्टिंग अमृतसर में थी। बृहस्पतिवार की सुबह सेना की गाड़ी से पांच साथियों के साथ वह ड्यूटी के लिए जम्मू जा रहे थे। रास्ते में पशुओं को बचाने में अनियंत्रित हुआ वाहन गहरी खाई में चला गया। संजय के साथ ही गाड़ी में सवार पांच अन्य लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी सेना के अधिकारियों ने दोपहर में अधिवक्ता अनिल राय को दी। संजय की शादी वर्ष 2008 में संतकबीरनगर के सिरसी गांव निवासी कंचन से हुई थी। उनका पांच साल का बेटा अर्णव है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें