कैंट पुलिस ने रेप के आरोपी सौतेले पिता को शनिवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए महिला सिपाही जिला अस्पताल ले गए।
मोहद्दीपुर के रहने वाले राजेश निषाद ने पति को छोड़कर बच्चों संग मायके में रहने वाली महिला से दो साल पहले शादी की थी। किराए पर कमरा लेकर मोहद्दीपुर में उनके साथ रहता था। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात राजेश ने अपनी सौतेली बेटी को नशे की गोली खिलाकर उसके साथ रेप किया। जानकारी होने पर पत्नी ने उसके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने राजेश को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित 10 वर्षीय बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।