फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वाले 9 के चालान काटे

Sat, 25 Jun 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
तंबाकू - फोटो : demo
विज्ञापन
कोटपा एक्ट के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वालों के चलान काटे। इस दौरान तंबाकू और तंबाकू से बने पदार्थ के सेवन से होने वाली बीमारियों के बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग के भगवान दास, गुरविंदर सिंह, बूटा सिंह, जगसीर सिंह व समाजसेवी संस्था के सहयोग से पुरानी अनाज मंडी, बाबा खेत्रपाल मंदिर के पास, जलालाबाद रोड, रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे स्टेशन, बठिंडा रोड, कोटकपूरा रोड बाईपास पर तंबाकू का सेवन करने वाले नौ व्यक्तियों के चलान काटे।

इस दौरान ही उनसे 1070 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। वहीं 50 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट पर भी लोगों को कोटपा एक्ट की विभिन्न धाराओं के संबंध में जागरूक किया। तंबाकूनोशी निषेध क्षेत्रों में फ्लैक्स बोर्ड भी जांचे गए। इस दौरान पुलिस कर्मचारी चरणजीत सिंह, गुरतेज सिंह, सवर्ण सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, जगसीर सिंह और गुरविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें