फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलरिहा में छात्रा के साथ दुराचार

Wed, 03 Feb 2016 12:41 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा में नित्यकर्म के लिए गई छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया है। लड़की के शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा शाम सात बजे नित्यकर्म के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के एक 25 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुराचार किया। छात्रा के शोर मचाने पर जब तक गांव वाले एकत्र होते युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। छात्रा ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ गुलरिहा जयवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें