फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलरों ने की रेप की कोशिश, लूटी चेन

Mon, 15 Feb 2016 07:52 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव झारखंडी में प्रापर्टी डीलरों ने एक महिला से जमीन खाली न करने पर रेप की कोशिश की। जब सफल नहीं हुए तो चेन लूटने के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। करीब 10 दिन पहले आरोपियों ने पीड़ित की झोपड़ी भी फूंक दी थी। शिकायत करने के बाद भी जब कैंट पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो महिला आईजी के पास पहुंची। उनके निर्देश पर 15 लोगों के खिलाफ रेप की कोशिश, छेड़छाड़ और डकैती का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


घटना 12 फरवरी की सुबह की है। पीड़ित महिला महादेव झारखंडी स्थित अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान प्रापर्टी डीलर दयानंद उर्फ पिंकू, संजय अग्रहरी, मनोज, नीरज, भोला निषाद, रजत, अमर और पांच अज्ञात युवक वहां पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को पीट दिया और रेप का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चेन लूटकर भाग निकले। पीड़ित महिला ने कैंट पुलिस को घटना की जानकारी दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद वह शिकायत लेकर आईजी के पास पहुंची। उनके निर्देश पर सोमवार को कैंट पुलिस ने आरोपियों पर छेड़छाड़, रेप की कोशिश, डकैती, मारपीट, बलवा, धमकी देने का केस दर्ज किया।

महिला का आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे प्रापर्टी डीलरों ने आठ फरवरी की दोपहर में उसकी झोपड़ी फूंक दी थी। पुलिस ने मामले का संज्ञान नहीं लिया। आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश कैंट इंस्पेक्टर को दिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें