फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के खिलाफ चला अभियान 

Mon, 18 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
कच्‍ची शराब के धंधेबाजाों काो पु‌ल‌िस ने पकड़ा। - फोटो : Mahesh Kumar
विज्ञापन
कच्ची शराब के अड्डों पर पुलिस ने रविवार को दबिश देकर भारी मात्रा में लहन और शराब नष्ट किया। एसएसपी ने अभियान में कोताही बरतने वाले थानेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एटा की घटना के बाद डीजीपी ने प्रदेश के सभी पुलिस कप्तान से कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। रविवार को बारिश के बाद भी पुलिसकर्मी कोरम पूरा करने निकले। सीओ कोतवाली अशोक पांडेय के नेतृत्व में राजघाट के अमुरतानी और हार्वर्ट बंधे के आसपास कच्ची की भट्ठियों पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की। हार्वर्ट बंधे के किनारे कच्ची शराब बनाने वाले धंधेबाज पुलिस को देखकर फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया।

शहर के अलावा देहात में चौरीचौरा पुलिस ने इब्राहिमपुर, सरैया, डूड़ी समेत कई गांवों में दबिश देकर तोड़फोड़ की। गोला, बेलीपार, झंगहा, पिपराइच पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में कच्ची शराब की भट्ठी पर तोड़फोड़ की। बारिश के कारण पुलिस का अभियान असरदार नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें